निर्माणाधीन गोदाम ढहा, अब तक पांच की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

कोलकाता- तारातला में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत कार्य के लिए पुलिस, और आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हैं। अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके से एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार दोपहर को एक निर्माणाधीन गोदाम अचानक गिर गया। पुलिस के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह घटना तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित गोदाम की है। दोपहर के समय हुआ हादसा
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उस समय गोदाम की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिस वक्त यह घटना हुई, वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि मलबे के नीचे अभी भी काफी लोग फंसे हो सकते हैं। राहत की बात यह है कि अब तक चार लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेल

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  हज़रतबल दरगाह में अशोक चिह्न पर बवाल, पत्थरबाज़ी और राजनीतिक बयानबाज़ी तेज इस अवसर पर उन्होंने

Read More »