सड़क हादसे में युवक की मौत, 14 दिन बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

पिता की दवाई लेने पैदल रामपुर तिराहा जा रहा था युवक, बामनहेड़ी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में 14 दिन बाद परिजनों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे की मौत से सदमे में रहे परिवार ने तेरहवीं के बाद थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  दरोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी मुठभेड़ में घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बामनहेड़ी निवासी सतीश कुमार पुत्र इन्द्राज सिंह उर्फ काला ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अनिल कुमार 6 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे घर से रामपुर तिराहे की ओर उनकी दवाई लेने पैदल जा रहा था। जब वह बामनहेड़ी पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनके पुत्र अनिल कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बंद फैक्ट्री में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार

घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों, जिनमें सत्यवीर सिंह और उदय सिंह शामिल थे, ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना उनको दी थी। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बाइक का नंबर यूपी12एसी1772 बताया। पिता ने यह नम्बर पुलिस को उपलब्ध कराया। पिता ने अपनी तहरीर में कहा कि बेटे की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में था, जिसके चलते तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं कराया जा सका। अब तेरहवीं के बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि हादसे के सम्बंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौत

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौत इस

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »