गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारा

समाजसेवी ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा में सैकड़ों महिलाओं का जुड़ाव, स्वास्थ्य जांच, पोषण वितरण और शिक्षा-अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर निकाली जा रही नवशक्ति यात्रा जनपद में जागरूकता की नई लहर पैदा कर रही है। लगातार बढ़ती भागीदारी इस पहल की सफलता और सामाजिक प्रभाव को दर्शा रही है। जनपद में ममता अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित नवशक्ति यात्रा ने चौथे और पांचवें दिन भी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। गांधी नगर और अलमासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इस अभियान को मजबूती दी।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियर

गांधी नगर में यात्रा के चौथे दिन 220 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं, अलमासपुर में पांचवें दिन करीब 180 महिलाओं की उपस्थिति रही। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें रक्त जांच (ब्लड टेस्टिंग) की व्यवस्था की गई। साथ ही महिलाओं को कैल्शियम, आयरन और बहु-विटामिन (मल्टीविटामिन) का वितरण कर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान का सिर कुचलकर नृशंस हत्या, नलकूप पर मिला शव

इस अभियान का नेतृत्व कर रहीं भाजपा की जिला मंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी ममता अग्रवाल के मार्गदर्शन में यात्रा लगातार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुंच रही है। आयोजन को सफल बनाने में अनु अग्रवाल, नीति अग्रवाल, सोनिया लूथरा, संतोष शर्मा, रेखा अग्रवाल, रेणु चौधरी, अंजू गोयल, मोनाली, सीमा और साधना मेहता सहित कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी मिलती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार की पहल महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में युवक ने किया लाइव सुसाइड, दहल गये लोग

आयोजकों के अनुसार, नवशक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक बनाना, उनके स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। आने वाले दिनों में यह यात्रा जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस नवशक्ति यात्रा का समापन 27 मार्च को इन्द्रा कालोनी से किया जायेगा।

Also Read This

दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल…लाठीचार्ज…माहौल तनावपूर्ण

देवबंद/सहारनपुर। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

Read More »

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली 

मथुरा- वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवार हमलावरों ने घेरकर सीने में गोली मार दी। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है और पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच करते हुए सात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। उनके सीने से 32 बोर गोली निकली है। हमलावरों की तलाश में दो थानों की पुलिस जुटी है। वनखंडी क्षेत्र स्थित व्यास घेरा निवासी प्रमेंद्र गोस्वामी

Read More »

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »