देहरादून में मुजफ्फरनगर के छात्र की नृशंस हत्या

कॉलेज के दो छात्र गुटों की पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह, तीन युवकों को हिरासत में लिया, परिवार में मचा कोहराम

देहरादून। राजधानी देहरादून में छात्र गुटों के बीच बढ़ती हिंसा ने एक और युवा की जान ले ली। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें मुजफ्फरनगर के एक बीटेक छात्र की मौत हो गई। बताया गया है कि देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र निवासी बीटेक के छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने दबिश में पुलिस पर चलाई गोली

प्रेमनगर थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार रात कुछ युवकों के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दिव्यांशु पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए दून अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  अपराधियों को मुजफ्फरनगर पुलिस को न्यू ईयर गिफ्ट, 23 पर लगा गैंगस्टर

घटना में पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते सोमवार रात दोनों गुट आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गये थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  आ गया इतरवार, एम.जी. पब्लिक

Read More »