छत के रास्ते घरों में घुसे चोर, दो मकानों से तीन महंगे मोबाइल चोरी

गहरी नींद में सोते रहे परिवार, शातिरों ने वारदात को दिया अंजाम, पीड़ितों ने थाना नई मंडी में दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार गहरी नींद में सो रहा था, जिससे चोर आसानी से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीजे के विवाद में युवक को गोली मारी, मेरठ में मौत

थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम शेरनगर स्थित श्यामुद्दीन कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित चौधरी सलीम पुत्र स्वर्गीय मौसम अली और चौधरी आसिफ पुत्र स्वर्गीय मेहरबान ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 22-23 मार्च 2026 की मध्यरात्रि के बाद अज्ञात चोर उनके घरों में दाखिल हुए। इस दौरान चोरों ने दोनों घरों से कुल तीन महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह बढ़ी

चोरी हुए मोबाइल में एक सैमसंग गैलेक्सी ए-55 सहित अन्य स्मार्टफोन शामिल बताए गए हैं। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सुबह उठने पर जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने थाना नई मंडी में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

Also Read This

जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

मुजफ्फरनगर। जनपद में पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर मुनाफे की होड़ में लगी औद्योगिक इकाइयों पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कड़ा शिकंजा कसा है। पेपर मिलों में आरडीएफ के उपयोग में बरती जा रही भारी अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। मानकों का उल्लंघन करने पर जानसठ रोड स्थित तीन प्रमुख पेपर मिलों जिसमें मशहूर जीनस पेपर मिल और ‘केके डुप्लेक्स’ शामिल हैं, के ट्राॅमिल प्लांट को सील कर दिया गया है। दरअसल, पिछले काफी समय से स्थानीय निवासियों और पर्यावरणविदों द्वारा जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि जनपद में

Read More »

सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला: धर्म बदलने पर दर्जा खत्म

नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला मंगलवार को सामने आया, जिसमें अदालत ने कहा कि हिंदू धर्म, सिख धर्म या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह प्रभाव तुरंत और पूरी तरह लागू होता है। पीठ ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद व्यक्ति अनुसूचित जाति की सदस्यता का दावा नहीं कर सकता और उससे जुड़े वैधानिक लाभ भी समाप्त हो जाते हैं। अदालत ने क्या कहा जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में इस संबंध में स्पष्ट प्रावधान

Read More »

वाराणसी गैस सिलेंडर धमाका: मकान ढहा, 2 की मौत

वाराणसी वाराणसी गैस सिलेंडर धमाका में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे लहरतारा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि मां और बड़ा बेटा मलबे में दब गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसा गैस लीक होने के बाद हुआ। किचन में सिलेंडर के पाइप में आग लगी और कुछ ही देर में तेज धमाका हो गया। धमाके की वजह से पूरा मकान

Read More »