पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों में जमकर संघर्ष

लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, 16 नामजद व 4 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, 4 गिरफ्तार, गांव भोजाहेडी में दहशत का माहौल

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में पुरानी मुकदमेबाजी की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष में न केवल जमकर मारपीट और पथराव हुआ, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता की गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों, सरियों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना के दौरान जमकर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

इसे भी पढ़ें:  जात-पात देश की गुलामी का कारण रहा: सीएम योगी 

सूचना मिलने पर उप निरीक्षक शानू चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और लगातार संघर्ष जारी रखा। इस दौरान आसपास खड़ी मोटरसाइकिलों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। भयभीत लोगों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। पुलिस के अनुसार, प्रथम पक्ष से कपिल उर्फ गूंगा, सुहेब, सुहेल, साहिल, वसीम, गुड्डू, रिजवान, तमरेज, साहिब सहित दो अज्ञात और द्वितीय पक्ष से तनवीर, आजम, आरिफ, अर्शी, अमीर आलम, वसीम उर्फ गुड्डू, आदिल सहित अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मुजफ्फरनगर और बिजनौर सीटों पर बुजुर्गों-दिव्यांगों ने डाले वोट

मामले में कुल 16 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से तनवीर, आदिल, तमरेज और साहिब को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम के साथ अभद्रता भी की है। गिरफ्तार आरोपियों को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में जाम को लेकर डीएम सख्त, मेरठ की बसों पर प्रतिबंध

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  साईं धान फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली इस अवसर पर उन्होंने

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »