अंतिम मतदाता सूची 2026: 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट

अंतिम मतदाता सूची 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को फाइनल सूची जारी की जाएगी, जिसमें 13.25 करोड़ से अधिक नाम होने की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि करीब 97 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने की उम्मीद है।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है दस्तावेज सत्यापन और जांच के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है

इसे भी पढ़ें:  मन की बात में मोदी का बड़ा संदेश, जंग के बीच ऊर्जा संकट पर भरोसा, अफवाहों से दूर रहने की अपील

  अक्तूबर-2025 में फ्रीज की गई मतदाता सूची में 12.55 करोड़ लोगों के नाम शामिल थे इनमें से 1.04 करोड़ मतदाताओं का मिलान वर्ष 2003 की सूची से नहीं हो पाया था यानी उनके नाम या उनके परिवार (माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी) के नाम से मेल नहीं मिला था। इसके बाद ऐसे मतदाताओं से दस्तावेज मांगे गए और सुनवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  रघुनाथ मंदिर रामनवमी पर 36 साल बाद खुले द्वार

 2.22 करोड़ मतदाताओं के मामलों में बीएलओ ने घर जाकर जांच की। इन मामलों में मुख्य समस्याएं थीं: नाम और पिता के नाम में गड़बड़ी माता-पिता और मतदाता की उम्र में 15 साल से कम अंतर इसके बावजूद अधिकारियों का मानना है कि बहुत कम नाम ही सूची से हटेंगे  चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार: 86.69 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा, 3.18 लाख लोगों ने नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तार

इन सभी प्रक्रियाओं के बाद अंतिम मतदाता सूची 2026 में 13.25 करोड़ से अधिक नाम रहने की संभावना है अधिकांश मतदाताओं के नाम सुरक्षित बड़े पैमाने पर दस्तावेज सत्यापन, घर-घर जांच से प्रक्रिया पारदर्शी, अंतिम सूची में बड़ा आंकड़ा बरकरार  अब सभी की नजर 10 अप्रैल पर है, जब अंतिम मतदाता सूची 2026 आधिकारिक रूप से जारी होगी।

Also Read This

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »