बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़

मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी।

मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर प्रेस वार्ता में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज करने पर बिजली बिल में 2 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। साथ ही उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। यह मीटर पूरी तरह से आईएसआई प्रमाणित हैं और इनमें इन-बिल्ट सुरक्षा प्रणाली भी उपलब्ध है। मुख्य अभियंता द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल एप, वेबसाइट और अन्य डिजिटल माध्यमों जैसे पेटीएम, जीपे आदि से आसानी से रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली खपत, बैलेंस और अन्य सूचनाएं भी प्राप्त होंगी।

इसे भी पढ़ें:  राजभर के ‘सपा में टूट’ वाले दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले— अफवाह फैलाने वालों को अब लोग ढूंढ़ रहे

स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित किया जाएगा। यदि कोई बकाया होगा तो उसे भी इसमें जोड़ा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत यह भी प्रावधान किया गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रारंभिक 30 दिनों तक तथा बैलेंस समाप्त होने के 3 दिन बाद तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। साथ ही सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. में इस इतवार-आई और न्यूरो चिकित्सा शिविर का मिलेगा दोहरा लाभ

प्रेस वार्ता में विभागीय अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि मुजफ्फरनगर जोन में अब तक लाखों स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। इस योजना के माध्यम से न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि बिजली वितरण प्रणाली भी अधिक मजबूत और पारदर्शी बनेगी। अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर योजना उत्तर प्रदेश को स्मार्ट प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं जवाबदेह सेवाएं मिल सकेंगी।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप, युवक की मौत के बाद हंगामा

उन्होंने बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की ओर से 14 जनपदों में 76 लाख 57 हजार 01 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाये जाने हैं, इनमें अभी तक 20.7 प्रतिशत मीटर लगाये जा चुके हैं। जनपद शामली में 1 लाख 16 हजार 81 मीटर शामली और 87 हजार 446 स्मार्ट मीटर मुजफ्फरनगर जनपद में लगाये गये हैं। यह कार्य लगातार कराया जा रहा है। लो बैलेंस होने पर उपभोक्ता को भुगतान संबंधी जानकारी एसएमएस के जरिये दी जा रही है। ऐसे में समय रहते रिचार्ज कराया जाये तो बिजली कटने जैसी समस्या से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर जो भी समस्या उपभोक्ता के स्तर से विभाग तक पहुंची है उकने नियमित समाधान के लिए उच्च स्तर पर लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।

Share This Article