माफिया सुशील मूंछ पर शिकंजा: दोनों बेटों समेत तीन पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

गिरोह बनाकर लोगों को हत्या की धमकी देकर जबरन वसूली और रंगदारी के आरोप, अपराधियों की संपत्ति कुर्की की तैयारी तेज

मुजफ्फरनगर। जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कुख्यात माफिया सुशील मूंछ के गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुख्यात माफिया अपराधी सुशील मूंछ के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उसके दो बेटों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गैंगस्टर एक्ट में यह कार्रवाई मन्सूरपुर थाना पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के आपराधिक मामलों के आधार पर की गई है।

मन्सूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में दर्ज इस मुकदमे में माफिया अपराधी सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत उर्फ मौनी और मंजीत उर्फ टोनी तथा उनके सहयोगी अमरदीप उर्फ भोलू को नामजद किया गया है। तीनों आरोपी रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेडी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मंजीत उर्फ टोनी को गिरोह का सरगना चिन्हित किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर अवैध हथियारों के बल पर हत्या की धमकी देकर जबरन वसूली करने, रंगदारी मांगने और गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप हैं। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों से बुढ़ाना में देर रात मुठभेड़

गैंगस्टर एक्ट की धारा 2 और 3 के अन्तर्गत मन्सूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब आरोपियों की चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया में जुट गई है। संबंधित धाराओं के तहत जल्द ही संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी....पिता-पुत्री पानी में बह गए

इंस्पेक्टर का बेटा बना सबसे बड़ा डॉन, एक लाख का रहा ईनाम

सुशील मूंछ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया डॉन माना जाता रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो मूंछ का खौफ गहरा है। सुशील मूंछ रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी का मूल निवासी है और गहरी मूंछ होने के कारण उपनाम मूंछ ही पड़ गया। सुशील के पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर रहे हैं। बेटा अपराधी बना तो पुलिस दबिश से परेशान होकर उसको पिताने बेदखल कर दिया था। समाज में सुशील मूंछ को प्रधानी जी के नाम से जाना जाता रहा है। मूंछ के खिलाफ 50 से ज्यादा मुकदमे बताये जाते हैं। साल 2025 में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की सख्ती बढ़ी तो सुशील मूंछ सरेंडर कर जेल चला गया था। पिछले दिनों सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत और उसके साथी अमरदीप को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!

बद्दो और बाफर जैसे कुख्यात गैंगस्टर्स का गुरु, आस्ट्रेलिया में ठिकाना

पुलिस के अनुसार सुशील मूंछ पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। सुशील मूंछ को बदन सिंह बद्दो और भूपेंद्र बाफर जैसे कुख्यात गैंगस्टर्स का गुरु कहा जाता है। पुलिस ने इसे भगोड़ा घोषित कर रखा है और इसकी संपत्तियों की कुर्की की जा चुकी है। बावजूद इसके, वह पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है। सूत्रों के मुताबिक, सुशील मूंछ ने भारत छोड़कर आस्ट्रेलिया में अपना ठिकाना बना लिया है और विदेश से ही अपने गैंग का संचालन करता है। उसकी आपराधिक गतिविधियों का नेटवर्क न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के अन्य राज्यों तक फैला हुआ है।

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी….पिता-पुत्री पानी में बह गए

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हरियाणा चारा लेने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, 6 घायलजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »