भगवंत मान के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने संजीव बालियान से मांगा जवाब

मेरठ के जाट सम्मेलन में प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के बाद विवाद, बालियान बोले—मंच से ही किया था विरोध

मुजफ्फरनगर। मेरठ में आयोजित जाट सम्मेलन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस बयान को लेकर भाजपा नेतृत्व सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद संजीव बालियान से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसे भी पढ़ें:  सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सकौती टांडा में आयोजित जाट सम्मेलन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। इस मामले को भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद संजीव बालियान से जवाब तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने बालियान से फोन पर बातचीत कर यह पूछा कि जब मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की जा रही थी, तब उन्होंने तत्काल विरोध क्यों नहीं किया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के बयान पर मंच से ही कड़ा प्रतिवाद होना चाहिए था।

दरअसल, मेरठ में आयोजित जाट सम्मेलन के दौरान भगवंत मान ने महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। अपने संबोधन में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार देश को विश्व गुरु बनाने की बात करती है, लेकिन वर्तमान स्थिति में देश विश्व चेला बन गया है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता संजीव बालियान ने उस समय कोई आपत्ति नहीं जताई, जिसको लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, बालियान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इस पर संजीव बालियान का कहना है कि उन्होंने मंच से ही दो बार भगवंत मान की टिप्पणी का विरोध किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक स्वरूप का था, जिसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल थे, ऐसे में इस प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा संगठन ने मामले की आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं, विपक्षी दलों के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Also Read This

गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

हापुड़ में एक्सप्रेस वे पर नीलगाय से टकराई रामपुरी के अरविन्द त्यागी की बे्रजा कार, तीन घायल मुजफ्फरनगर। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अमरोहा से मेरठ की ओर जा रही ब्रेजा कार माधापुर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार

Read More »

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 17 मई 2026 की रात न्याजुपुरा चरथावल

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है।

Read More »