विकास की सौगात लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे सीएम योगी

9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा, जिला प्रशासन सतर्क, विकास परियोजनाओं की समीक्षा हुई तेज, देवी अहिल्याबाई स्मारक का हो सकता है लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विकास कार्यों की समीक्षा, नई परियोजनाओं की सौगात और जनसभा की तैयारियों ने जिले में गतिविधियों को गति दे दी है। राजनेताओं के साथ ही जिला प्रशासन ने सतर्क होकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में भागदौड़ प्रारम्भ कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर आगमन की इस संभावित योजना को अमलीजामा पहनाने में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की अहम भूमिका रही है। उन्होंने 16 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों के लिए दौरे का आग्रह किया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। मुजफ्फरनगर में 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लखनऊ से संकेत मिलते ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जिले में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वाल्मीकि समाज के एक करोड़ पी गई जेएस एनवायरो!

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर केंद्रित रहेगा, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण कर सकते हैं। इस दौरान नगरपालिका परिषद द्वारा निर्मित देवी अहिल्याबाई होल्कर के नवीन स्मारक का उद्घाटन प्रमुख आकर्षण हो सकता है। नगरपालिका परिषद् के द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्मारक के साथ चौराहे का व्यापक सौंदर्यकरण भी किया गया है। देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने इस स्मारक को लेकर पाल समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पाल महासभा के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हैं और इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण मान कर उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथन

इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा जिले को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने की संभावना है। हाल ही में जिला मुख्यालय की नगरपालिका परिषद् को नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की मंजूरी मिली है। इसके लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा शासन को प्रस्ताव दिया गया था। खुद मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे पर उन्होंने सीएम योगी से विशेष वार्ता कर मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का आग्रह किया था। 23 मार्च को हुई यूपी कैबिनेट बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई थी, जिसके तहत करीब 70 करोड़ रुपये की पंचवर्षीय कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो....

संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रोजगार मेले का शुभारंभ कर सकते हैं, साथ ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मोरना शुगर मिल के विस्तार, नवयुग पालिका योजना के क्रियान्वयन, देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के लोकार्पण और अन्य विकास परियोजनाओं के शिलान्यास की भी तैयारी की जा रही है। यह दौरा जिले के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। हालांकि अभी सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन उनके संभावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और राजनीतिक स्तर पर हलचल तेज होती नजर आ रही है।

Also Read This

जानसठ में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर के जानसठ कस्बे में खेलते समय ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Read More »

महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

खतौली क्षेत्र के गांव छछरपुर से निकली जागरूकता रैली में महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग उठी। 12 अप्रैल को लावड़ में भव्य समारोह आयोजित होगा।

Read More »

प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप: मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवसेना ने मुजफ्फरनगर में निजी और पब्लिक स्कूलों की फीस, ड्रेस और किताबों को लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मुद्दा उठाया गया है। शिवसेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया, जिसमें प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर न होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कई प्राइवेट और पब्लिक स्कूल शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। आरोप लगाया

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों में नई तैनाती

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद खतौली, जानसठ, मंसूरपुर, चरथावल, भोपा, भौराकलां, खालापार और रतनपुरी समेत कई थाना और चौकी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आदेश में निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को आईडीआरएस/पासपोर्ट सेल के साथ अग्रिम आदेश तक प्रभारी-112 का कार्य भी सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार को लाइडर चौकी, थाना खतौली से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार को थाना खतौली से सलारपुर चौकी, थाना जानसठ तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अंडर ट्रेनी आईएएस अपराजिता आर्यन

Read More »

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला: सबूतों पर उठे सवाल, मिली राहत

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी देवेंद्र सिंह को जमानत दे दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे ठोस सबूत पेश नहीं किए गए, जिनसे यह साबित हो कि सेना से जुड़ी सामग्री वास्तव में पाकिस्तान के साथ साझा की गई थी। यह मामला मई 2025 का बताया गया है। आरोप था कि देवेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तान तक पहुंचाया। मामले की सुनवाई जस्टिस विनोद एस भारद्वाज कर रहे थे। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी पाया कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत

Read More »

बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायब

मुजफ्फरनगर चोरी का एक बड़ा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्लूपुरा इलाके से सामने आया है। यहां मोहम्मद चांद के घर से 12 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार खालापार इलाके में एक शादी समारोह में गया हुआ था। मोहम्मद चांद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब दो घंटे के लिए घर से बाहर गए थे। जब परिवार लौटकर आया तो मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने नकदी तलाश की, लेकिन घर में रखे 12 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित के मुताबिक,

Read More »