अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान: अनिल कुमार

मंत्री अनिल कुमार बोले-इस कदम से मूर्तियों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित, सामाजिक समरसता और सम्मान की भावना भी होगी और अधिक सुदृढ़

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एवं मुजफ्फरनगर जनपद की पुरकाजी सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में प्रदेश के सभी जिलों में उनके स्मारक और प्रतिमा स्थलों सौंदर्यकरण के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसको बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान बताया है।

डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा स्थल एवं स्मारकों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बीआर अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। इस बैठक का हिस्सा रहे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इसकी जानकारी दी। इस योजना में मूर्ति एवं स्मारक स्थल के आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। जिस जनपद में जितनी भी मूर्ति या स्मारक बने हैं, सभी को इस योजना में आच्छादित करने का काम होगा। इससे मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ ही समाज को भी सम्मान मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व का पांचवा दिन उत्तम सत्य धर्म के रूप मे मनाया।

मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कैबिनेट द्वारा लिया गया यह निर्णय वास्तव में ऐतिहासिक एवं अत्यंत सराहनीय है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार,सौंदर्यकरण,बाउंड्री वॉल निर्माण एवं छत्र की व्यवस्था किया जाना न केवल उनके प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सम्मान की भावना को भी सुद्ढ़ करने वाला कदम है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय प्रदेश में स्थापित बाबा साहब की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की क्षति पहुँचाने की आशंका को समाप्त करेगा। यह पहल समाज के हर वर्ग को यह संदेश देती है कि महापुरुषों के सम्मान एवं उनके आदर्शों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही ही समस्त डॉ. अंबेडकर के अनुयायी एवं प्रदेशवासी इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, क्योंकि ये निर्णय समाज के लिए बड़ा सम्मान और गर्व का विषय है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल की एथलीट मीट में खेल, संस्कार और राष्ट्रवाद का संगम

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूलामीरापुर

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »