शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटा

मारपीट की घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार किया बंद, गैर सम्प्रदाय के दो आरोपी युवक गिरफ्तार

शामली। गांव बाबरी बाजार में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना के बाद व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया। इससे जनपद में तनाव जैसी स्थिति नजर आई। यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब किशोरी अपने दो भाइयों के साथ सामान खरीदने आई थी।
घटना का विवरण बताते हुए, स्थानीय सूत्रों ने कहा कि किशोरी पर पांच-छह युवकों ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। जब किशोरी और उसके भाइयों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने किशोरी को जमीन पर गिराकर बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। इस क्रूरता से बाजार में अफरातफरी मच गई, और देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
बाजार में इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष फैल गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बाजार बंद करने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक बाजार खुलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो आरोपियोंकृबिलाल और उस्मानकृको गिरफ्तार कर लिया है, जो बाबरी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, और स्थानीय अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। सीओ थानाभवन, जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने न केवल स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा भरा है, बल्कि पूरे समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता को भी जन्म दिया है। सभी की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर है, ताकि ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा सचिवालय का फैसला

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना मदर्स डे, बेटियों संग झूमी मांविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »