प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप: मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवसेना ने मुजफ्फरनगर में निजी और पब्लिक स्कूलों की फीस, ड्रेस और किताबों को लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मुद्दा उठाया गया है। शिवसेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया, जिसमें प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर न होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कई प्राइवेट और पब्लिक स्कूल शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रबंधन महंगी फीस, महंगी ड्रेस और महंगे पाठ्यक्रम के नाम पर अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहा

ज्ञापन के अनुसार, कई स्कूलों में बच्चों के लिए एक खास प्रकाशन की किताबें तय कर दी जाती हैं और अभिभावकों पर उन्हें निश्चित दुकानों से खरीदने का दबाव बनाया जाता है। ड्रेस और पाठ्यक्रम के नाम पर मनमानी वसूली का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि एक ही स्कूल में पढ़ रहे छात्र के अगली कक्षा में जाने पर फिर से प्रवेश जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे अभिभावकों पर बेवजह आर्थिक भार पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

शिवसेना ने अपने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, एक ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को अगली कक्षा में भेजते समय दोबारा एडमिशन प्रक्रिया बंद की जाए। दूसरी, पाठ्यक्रम और ड्रेस खरीदने के लिए अभिभावकों को कहीं से भी सामान लेने की स्वतंत्रता दी जाए और उन्हें तय दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई हो। तीसरी, हर कक्षा की फीस तय की जाए और उसका उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाए।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

ज्ञापन पर शिवसेना के जिला अध्यक्ष विद्युत सिखेड़ा समेत अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने कहा है कि अगर अभिभावकों के हित में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस मुद्दे को और व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

Also Read This

सहारनपुर में जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, साधु-साध्वियों की सुरक्षा की मांग

सहारनपुर। मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुए सड़क हादसे ने सहारनपुर के जैन समाज को भी झकझोर दिया है। सोमवार को भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14, सहारनपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देशभर में पद विहार कर रहे जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए ठोस प्रोटोकॉल बनाने और रीवा हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री अतिवीर अजय कुमार जैन और क्षेत्रीय कोर्डिनेटर अतिवीर अविनाश कुमार जैन के नेतृत्व में सहारनपुर जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधियों

Read More »

मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार मुजफ्फरनगर। रोहाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पानी की नाली में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। इसे भी पढ़ें:  1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में कुशल युवाओं की भूमिका अहमः

Read More »