कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

 

छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कंटेनर के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, लेकिन भारी वजन के कारण कंटेनर को हिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुई। छिबरामऊ की तरफ जा रहा कंटेनर सड़क के किनारे रखे खोखो को टक्कर मारते हुए पलट गया। पास से गुजर रहे लोग उसके नीचे दब गए। नीचे दबे लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब तक दो शवों को निकालकर सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मालिक, छिबरामऊ कोतवाल कपिल दुबे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंटेनर के नीचे दबने से इन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घायलों में बंचपुर निवासी अजय पाल का पुत्र अंकित कुमार (20) और सुरेंद्र सिंह का पुत्र सोनू (14) शामिल हैं। ये दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और गंभीर रूप से घायल होने के कारण इनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर मुठभेड़, बरला का अजहर साथी सहित घायल

 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सीलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चोरों ने बालाजी मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र से 20 हजार रुपये और चांदी का छत्र चोरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  चोरों ने बालाजी मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र से

Read More »