खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट, मुकेश कुमार शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष (8 वर्ष अनुभव), हरिनिवास एडवोकेट

इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती

अशोक सैनी एडवोकेट सह सचिव, रेखा देवी एडवोकेट, युगांक मित्तल एडवोकेट, वरिष्ठसदस्य, मोहम्मद मुख्तार खान एडवोकेट, कनिष्ठ सदस्य, तरुण मोधा एडवोकेट, अभिषेक सिंह भड़ाना एडवोकेट, अमन कुमार एडवोकेट, अजय राठी एडवोकेट

ऐल्डर कमेटी के सदस्य मौ० अरशद एडवोकेट ने जानकारी दी कि नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने का अंतिम दिन 17 अप्रैल 2026 निर्धारित किया गया है। अंतिम दिन और अधिक प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना जताई जा रही है। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी पदों पर मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़ जानकारी

Read More »