जीएसटी का छापाः दो नामचीन होटल्स में 8.5 करोड़ की टैक्स चोरी

जीएसटी विभाग ने छापामार अभियान में पकड़ी बड़ी गड़बड़ी, 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना, मालिकों ने नहीं कराया पैसा जमा

मुजफ्फरनगर। जिले के बैंकट हॉल, होटल्स और रिसोर्ट में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करते हुए वित्तीय गड़बड़ी का खेल खेला जा रहा है। जिले में दिल्ली देहरादून हाईवे पर चल रहे नामचीन होटल्स एण्ड रिसोर्ट में ऐसी ही कर चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जीएसटी विभाग की छापामार कार्रवाई में दो नामचीन होटलकृदि वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट और होटल किंग्स विला-7कृमें करीब 8.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान बिना बिल के बुकिंग का कारोबार संचालित किए जाने के प्रमाण मिले हैं। विभाग ने इस मामले में दोनों होटल्स पर पकड़ी गई टैक्स चोरी के आधार पर 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना निर्धारित किया है, हालांकि अब तक होटल मालिकों द्वारा विभाग द्वारा निर्धारित की गई जुर्माना राशि जमा नहीं कराई गई है। ऐसे में जीएसटी अधिकारियों ने संबंधित मालिकों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक दिन की एसडीएम बनकर छात्रा नित्या ने संभाली तहसील

जनपद में हाईवे से शहर तक खुले बड़े नामचीन होटल्स, बैंकट हॉल्स और रिसोर्ट में बुकिंग और केटरिंग के कारोबार में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही है। जीएसटी एसआईबी की टीम ने ऐसे होटल्स और बैंकट हॉल्स पर निगाहें तिरछी कर ली हैं। कई होटल्स विभागीय अधिकारियों की कड़ी निगरानी में हैं और इनकी रेकी भी कराई जा रही है। इन नामचीन होटल्स में होने वाले आयोजनों की हर बुकिंग पर विभाग की नजर है। ऐसे में दो नामचीन होटल्स में पकड़ी गई टैक्स चोरी पर विभाग बेहद सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर चुका है। इसमें इन दोनों होटल में 8.50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई, जिसमें विभागीय स्तर पर 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना अधिरोपित करते हुए दस्तावेज भी कब्जे में लिए गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिका ने शेल्टर होम को कराया कब्जामुक्त, तीन साल बाद वापस मिला भवन

जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश चंद दीक्षित ने बताया कि 02 दिसम्बर 2025 को एक इनपुट के आधार पर दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित होटल किंग्स विला-7 पर छापामार कार्यवाही गई गई थी। इसमें बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी पाई गई थी और विभाग ने विस्तृत जांच की थी। जांच पूर्ण होने पर कारोबारी फर्म मैसर्स छाबड़ा इनोवेटर एण्ड वेन्चर्स प्रा. लि. के अधीन संचालित होने वाले होटल किंग्स विला-7 में करीब पांच करोड़ रुपये के कारोबार का टर्नओवर ऐसा पकड़ा गया था, जो दस्तावेजों के आधार पर छिपाया गया। इस वित्तीय गड़बड़ी के लिए कारोबार फर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी की दर से जुर्माना राशि का अधिरोपण करते हुए 90 लाख रुपये की देनदारी बनी। फर्म की ओर से मौके पर रकम जमा करने से इंकार कर दिया गया था। ऐसे में अब होटल किंग्स विला-7 में पांच करोड़ की टैक्स चोरी के लिए जुर्माना राशि जमा कराने को फर्म को नोटिस जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, चार दोस्तों की मौत 

ऐसे ही होटल दि वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट पर 02 अपै्रल 2026 को विभागीय टीम द्वारा छापा मारा गया। यहां पर भी बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। यहां विभागीय जांच में 3.50 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर टैक्स चोरी की गई, इसके लिए 63 लाख रुपये का टैक्स चुकाने के लिए होटल की कारोबार फर्म ग्राण्ड हवेली एण्ड रिसोर्ट प्रा. लि. को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की टीम जनपद में चल रहे बड़े होटल्स, रिसोर्ट और बैंकट हॉल्स की लगातार निगरानी कर रही है। विभाग यहां पर टैक्स चोरी के मिल रहे इनपुट के आधार पर जल्द ही बड़ी छापामार कार्यवाही कर सकती है।

Also Read This

UP में बिजली बिल पर राहत, 10% अतिरिक्त वसूली पर आयोग की रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। जून महीने के बिजली बिलों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के इस प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए साफ किया है कि अंतिम निर्णय से पहले उपभोक्ताओं के बिल में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं जोड़ा जाएगा। आयोग ने पावर कॉरपोरेशन से पूरे मामले में जवाब भी मांगा है। मामला Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge यानी FPPAS से जुड़ा है। UPPCL ने जून 2026 के लिए FPPAS के तहत 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली की तैयारी की थी। UPPCL की वेबसाइट पर भी जून 2026

Read More »

TET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 20 लाख शिक्षकों की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले ने देशभर के लाखों सेवारत शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। शीर्ष अदालत ने साफ कर दिया है कि सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी योग्यता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने शिक्षकों को राहत देते हुए समय-सीमा जरूर बढ़ाई है, लेकिन परीक्षा से पूरी छूट देने की मांग स्वीकार नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अब संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET योग्यता हासिल करनी होगी। कोर्ट ने यह भी कहा है कि राज्यों और सक्षम प्राधिकारियों को नियमित रूप से, बेहतर हो तो साल में

Read More »

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में सख्ती, 3 अवैध मदरसे सील

गाजियाबाद। खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ पुलिस फोर्स के साथ खोड़ा क्षेत्र में पहुंचे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में तीन अवैध मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इन सभी को पहले नोटिस जारी किया जा चुका था और अब नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। सूर्या हत्याकांड के बाद से खोड़ा क्षेत्र पुलिस-प्रशासन के खास रडार पर है। प्रशासन अब केवल हत्या के मामले की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में अवैध निर्माण, संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों के रिकॉर्ड और

Read More »

डोईवाला में मदरसा भवन सील, MDDA ने की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के कंडोगल-कुडियाला गांव में सोमवार को जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी MDDA की टीम ने एक दो मंजिला भवन को सील कर दिया। इस भवन को लेकर निर्माण मानकों, स्वीकृत नक्शे और उपयोग से संबंधित शिकायतें प्रशासन तक पहुंची थीं। जांच के बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को सील किया गया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। कंडोगल-कुडियाला गांव में पहुंची टीम जानकारी

Read More »

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाहीकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल

Read More »