मुजफ्फरनगर में हो रही उर्वरक की कालाबाजारी, दो के खिलाफ मुकदमा

सहकारी समिति पहुंचे कृषि अधिकारी की जांच में मिली गड़बड़ियां, सचिव और गोदाम प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतियां ने जानसठ में ग्रागीण सहकारी समिति लि. (बी०पैक्स) केन्द्र दक्षिणी भलेडी पर उर्वरक गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उर्वरक की कालाबाजारी को स्वयं पकडा। जांच के दौरान समिति के गोदाम पर यूरिया के 301 बैग और डीएपी उर्वरक के 263 बैग कम का अंतर पाया गया। डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने समिति के सचिव और गोदाम प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

जिला कृषि अधिकारी राहुत तेवतिया ने खरीफ अभियान में कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उदेश्य से बहुउदेशीय प्राथमिक ग्रागीण सहकारी समिति लि. (बी०पैक्स), जानसठ, केन्द्र दक्षिणी भलेडी विकास खण्ड, जानसठ पर उर्वरक गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संजीव कुमार, भण्डार प्रभारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय सम्बन्धित से स्टॉक की जानकारी मांगी गयी, लेकिन संजीव कुमार उक्त स्टॉक से सम्बन्धित कोई भी अभिलेख यथा स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर आदि प्रस्तुत नहीं कर पाए। वहीं न ही बिक्री किये गये स्टॉक की जानकारी के सम्बन्ध में कृषकों का विवरण प्रस्तुत कर पाये।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला: 18 याचिकाओं पर बहस

बताया गया कि उपलब्ध स्टॉक पॉस के अनुसार यूरिया 36.045 मै. टन व डीएपी 13.15 मै. टन के सापेक्ष मौके पर 500 बैग यूरिया उर्वरक व डीएपी उर्वरक शून्य पाया गया। समिति द्वारा यूरिया व डीएपी उर्वरक की काला बाजारी की गई है। निरीक्षण के समय मौके पर उर्वरक स्टॉक यूरिया भौतिक रूप से 500 बैग पाये गये जबकि पॉस मशीन में 36.045 मै. टन (801 बैग) पाया गया व डीएपी उर्वरक भौतिक रूप से शून्य मिला, लेकिन 16 अप्रैल को पॉस मशीन में 13.15 मै. टन (263 बैग) डीएपी पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

इस प्रकार समिति के गोदाम पर यूरिया उर्वरक 301 बैग व डीएपी उर्वरक 263 बैग कम का अन्तर पाया गया। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उक्त स्टॉक समिति द्वारा गलत तरीके से बेच दिया गया है अथवा खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि मौके पर सहकारी समिति की जांच के दौरान समिति के गोदाम पर यूरिया उर्वरक 301 बैग व डीएपी उर्वरक 263 बैग कम का अन्तर पाया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि समिति के द्वारा इन बैग को बेचकर उर्वरक की कालाबाजारी की गई है। इस मामले में समिति के सचिव दिनेश कुमार व गोदाम कीपर संजीव कुमार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोकदल नगर कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला: 18 याचिकाओं पर बहसजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज

Read More »