मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में सुमित मलिक ने उठाई किसानों की समस्या

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों में चांद पुत्र हाशिम, हारून पुत्र हाशिम, हाशिम तथा हाशिम की पत्नी समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया। एसएचओ नई मंडी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आपसी विवाद के बाद दो पक्ष आमने समाने आ गये, इसमें कई घायल हैं, मामले में पुलिस मौके पर पहुंची थी, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा...: सीएम योगी
Share This Article