आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  विकास की सौगात लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे सीएम योगी

ज्ञापन में बताया गया कि गांधी कॉलोनी, शिवनगर, मदनपुरी और सुभाष नगर जैसे क्षेत्रों में स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। इन इलाकों में आक्रामक कुत्तों और बंदरों के कारण आम नागरिकों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। खासतौर पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र की लगभग हर गली में कुत्तों के झुंड सक्रिय हैं, जो राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। बच्चों ने ट्यूशन और स्कूल जाने से भी कतराना शुरू कर दिया है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौत

सभासद अमित के द्वारा ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 30 मार्च 2026 को इस समस्या को लेकर प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा, एक सप्ताह पूर्व गांधी कॉलोनी मेन रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने क्षेत्रवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सभासद और नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जनता का आक्रोश बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है। ज्ञापन में प्रशासन से जनहित में इस गंभीर समस्या का युद्धस्तर पर समाधान कराने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गौकश गिरफ्तार, 3 को लगी गोलीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »