प्रतापगढ़- सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने के लिए तालाब में गए तीन सगे भाई बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन लड़के सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं निकले। कंजास गांव निवासी विजय बहादुर यादव के चार बच्चे थे, जिसमें से सबसे बड़ी बेटी रानी (12), बेटा मोहित (8) और रोहित (5) वर्ष और सबसे छोटा बेटा आठ माह का है, जो की मां की गोंद में है। रानी, मोहित और रोहित यह तीनों घर के बाहर बने तालाब में स्नान करने गए थे। तीनों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई।

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हजारों महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
हम महिलाएं इस देश की आधी आबादी हैं इसलिए हमें आरक्षण भी आधा मिलना चाहिए





