जम्मू – उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास हुई। बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर जा रही थी। यह दुर्घटना तब हुई जब बस राम नगर इलाके में एक ब्लाइंड मोड़ से गुजर रही थी। बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई। बस खाई में गिरते ही मलबे में तब्दील हो गई। बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे के सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हजारों महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
हम महिलाएं इस देश की आधी आबादी हैं इसलिए हमें आरक्षण भी आधा मिलना चाहिए





