महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हजारों महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा ने निकाला जुलूस, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 50 प्रतिशत आरक्षण की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में महिला आरक्षण बिल को लेकर आक्रोश उस समय सड़कों पर उतर आया, जब हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए इस बिल के विरोध में खड़े विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई। हाथों में तख्तियां और बुलंद नारों के साथ निकले इस जुलूस में महिलाओं ने न केवल बिल को जल्द पास कराने की मांग की, बल्कि अपनी सामाजिक ताकत का एहसास भी कराया। प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के साथ ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर भी इन महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर अपने समर्थन और इसके खिलाफ खड़े लोगों के विरोध का स्पष्ट संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  RAKSHA BANDHAN-बसों में जगह पाने को रही रही मारामारी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

सोमवार को हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा की हजारों सदस्यों ने महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर विपक्ष के रवैये के प्रति रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया और इस बिल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन साैंपा। हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन के सन्देश में समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीगती मृदुला ने कहा कि संसद में जो गहिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ हम सब के लिए ये बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण रहा। हमारे देश में महिलाओं को आधी आबादी मानते हैं इसलिए महिलाओं को 33 प्रतिशत नहीं बल्कि पूरे 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और महिला विरोधी सोच के लोग 33 प्रतिशत आरक्षण भी नहीं देना चाहते।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ स्कूल बस हादसा: तेज रफ्तार या खराबी, पुलिस जांच में जुटी

हिंद मजदूर किसान समिति का महिला मोर्चा प्रधानमन्त्री से यह मांग करता है कि प्रधानमंत्री आप इस बिल को दोबारा लाएं और इसे पास कराएं। हम हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा की सभी सदस्य आपके साथ हैं। महिला बिल का जिन्होंने विरोध किया है चुनाव में हम अपने वोट के द्वारा उनके प्रति रोष प्रकट करेंगे। आधी आबादी की वोट की शक्ति अभी इन नेताओं को पता नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

हम महिलाएं इस देश की आधी आबादी हैं इसलिए हमें आरक्षण भी आधा मिलना चाहिए यदि ऐसा नहीं होता है तो हम हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा भविष्य में हर एक जिला मुख्यालय पर हजारों गहिलाएं एकत्रित होकर अपनी गांग रखेंगी और अन्य भी गहिलाओं को जागरूक करेंगी कि वोट उसी को दी जाए जो महिला आरक्षण के पक्ष में हो। इस अवसर पर मोनिका, पंकज, बबीता, प्रतिमा, अलका, नेहा, राजबीरी इत्यादि का सहयोग रहा।

Also Read This

ias kavita meena

यूपी में 24 IAS transfer: कविता मीणा का हापुड़ तबादला, MDA को मिली नई VC

लखनऊ/मुजफ्फरनगर: 24 IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस सूची में 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जबकि कई अफसरों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का असर मुजफ्फरनगर पर भी साफ दिखा है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा को अब हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कविता मीणा अब तक मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष थीं। उनके कार्यकाल के दौरान प्राधिकरण से जुड़े कई मुद्दे चर्चा में रहे। अब उन्हें हापुड़ का DM बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।

Read More »
समर स्पेशल ट्रेन 2026 की सूची, यूपी के स्टॉपेज और टाइमिंग

समर स्पेशल ट्रेन 2026: रेलवे ने 4 ट्रेनें चलाईं, यूपी में कहां स्टॉपेज

समर स्पेशल ट्रेन 2026 को लेकर रेलवे ने 4 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। यूपी के कई स्टेशनों को राहत मिलेगी। यहां पढ़ें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी।

Read More »

लद्दावाला कब्रिस्तान में पेड़ों का अवैध कटान, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

कब्रिस्तान कमेटी पर संपत्ति के दुरुपयोग और धोखाधड़ी के आरोप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग मुजफ्फरनगर। शहर के लद्दावाला क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान और संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान की देखरेख करने वाली पूर्व कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इस कब्रिस्तान में अधिकार का मामला कई बार विवादों में रहा है। इसमें कमेटी के जिम्मेदार पर कब्रिस्तान की जमीन को बेचने के भी आरोप लगाकर शिकायत की गई थी, जिस पर जांच भी चल रही है, वहीं कुछ लोग इसको लेकर कोर्ट में भी चले गये, कोर्ट ने

Read More »

शाहबुद्दीनपुर में ईंट भट्टे के ईंधन में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

बलराम ब्रिक्स फील्ड पर सुबह सवा दस बजे भड़की आग, हवा के कारण बढ़ीं आग की लपटें, कोई जनहानि नहीं मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि भट्टे का ईंधन पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौतशहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में सड़क किनारे स्थित बलराम ब्रिक्स फील्ड पर

Read More »

ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, 20 की मौत… लाशें ही लाशें

जम्मू – उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास हुई। बस

Read More »