एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने की शपथ ग्रहण कराई गई।

एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध गतिविधियों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इन कार्यक्रमों में कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग गतिविधियाँ कराई गईं, जिनमें चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यावरण संदेश वाले हैंड बैंड बनाना तथा प्रकृति के बीच रहकर उसके महत्व को समझना शामिल रहा। प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने रचनात्मक कार्यों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता और उसकी सुरक्षा की आवश्यकता को प्रदर्शित किया। इन गतिविधियों के जरिए छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ब्लड बैंक कार्रवाई: मुजफ्फरनगर के 4 केंद्रों पर ताला

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास अपनाने, जैसे पानी और बिजली की बचत, पौधारोपण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति के प्रति हर छोटा प्रयास एक बड़ा बदलाव ला सकता है और आज यानि वर्तमान में उठाए गए छोटे कदम भविष्य में हरियाली से भरा सुरक्षित कल सुनिश्चित करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंगाली नौकर की 20 किलो का बाट मारकर नृशंस हत्या

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया। बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से यह समझा कि अपने आसपास के वातावरण की देखभाल करना कितना आवश्यक है। वहीं प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में भी छात्र छात्राओं को उनके द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए प्रकृति का संरक्षण और रक्षा करने की शपथ ग्रहण कराई और अपने अपने घरों के आसपास पौधारोपण करने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बिलासपुर इंटर कॉलेज

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में एक जागरूक नागरिक बन सकें। उन्होंने सभी से अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा और स्वच्छ रखने की अपील भी की और वर्ष में कम से कम एक पौधा रोपित करते हुए उसके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी उठाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »