नूंह में भीषण सड़क हादसाः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों और वादी की मौत

अपहरण केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने जा रही थी पुलिस टीम, ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा

जालौन। हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से हुए हादसे में चार पुलिस कर्मियों समेत मुकदमे के एक वादी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह धुलावट टोल प्लाजा के पास ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ।

अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करने हरियाणा गई कोतवाली उरई पुलिस टीम मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। नूंह जनपद के तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत एक वादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट चौधरी का प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयन

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली उरई में दर्ज एक अपहरण मामले में अपहृत व्यक्ति की बरामदगी के लिए पुलिस टीम हरियाणा रवाना हुई थी। टीम आरोपियों की तलाश में तावड़ू क्षेत्र पहुंची थी, तभी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसे में उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल) और आरक्षी अशोक कुमार (कोतवाली उरई) की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  NEET री-एग्जाम: पीएम मोदी 45 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट पर रुके

इसके अलावा मुकदमे के वादी अमरीक सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्तवाहन को सड़क से हटवाकर खड़ा कराया गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद उरई समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एसपी जालौन विनय कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक मामले में कोतवाली की पुलिस टीम हरियाणा में दबिश देने गई थी। इसी बीच पुलिसकर्मियों के वाहन की सड़क दुर्घटना हो गई। इस भयंकर हादसे में चार पुलिसकर्मियों व वादी की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मराठा आरक्षण आंदोलन में बड़ी जीत: मनोज जरांगे के संघर्ष के बाद सरकार ने जारी किया हैदराबाद गजट
Share This Article