मुजफ्फरनगर में हादसाः जलालाबाद चेयरमैन के भाई-भाभी की मौत

मेरठ में चिकित्सक के यहां जा रहे थे देवर-भाभी, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, एक महिला गंभीर

मुजफ्फरनगर। पीनना बाईपास पर मंगलवार दोपहर को भीषण सड़क हादसे में जलालाबाद चेयरमैन के भाई और भाभी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी खाला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि परिवार मेरठ में चिकित्सक के यहां जा रहा था, तभी तेज रफ्तार सीएनजी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई और कुछ ही देर बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देवर-भाभी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ रेफर किया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ चौकी क्षेत्र में पीनना बाईपास पर दोपहर करीब 12 बजे भयंकर हादसा हो जाने से हलचल मच गई। यहां एक सीएनजी कार की ट्रक से सीधी भिड़ंत हो जाने के बाद चीख पुकार मच गई, वहां से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने भाग कर कार सवार घायलों को बचाने का प्रयास किया। पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई। ट्रक में टक्क्र लगने के बाद कार तेजी से खेत की ओर गहरी खाई की तरफ पलट गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में तेजी दिखाई। उनको बाहर निकाला ही था कि अचानक कार में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरी कार तेज लपटों की चपेट में आकर जलने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के सहारे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर एक महिला और पुरुष को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः सात दिन बाद पत्नी-बेटी के साथ घर लौटा घायल अजय

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को करीब 12 बजे पीनना बाईपास पर दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का काम किया। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जनपद शामली के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी 35 वर्षीय नाजिम पुत्र हसमुल्ला अपने भाभी 38 वर्षीया रजिया पत्नी अलीम अहमद और खाला 50 वर्षीया नाजो के साथ कार में सवार होकर जलालाबाद से मेरठ में चिकित्सक के यहां दवाई दिलाने के लिए जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिक

बताया गया है कि जब नाजिम पीनना बाईपास पर पहुंचा तो तेज रफ्तार कर वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि जोरदार आवाज के साथ कार खेत की ओर पलट गई। ग्रामीण भी सहम गये और चीख पुकार करते हुए दौड़ पड़े। कार से नाजिम, रजिया और नाजो को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया, लेकिन इसी बीच कार ने अचानक आग पकड़ ली और पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। इसमें नाजिम और रजिया की मौत हो गई, जबकि नाजो को गंभीर अवस्था में अस्पताल से मेरठ रैफर कर दिया गया था। वहीं हादसे को लेकर परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपाईयों ने इस बार फिर शुरू की ईवीएम की निगरानी, बसपा ने भी लगाया कैम्प

हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी संजय वर्मा, एसपी सिटी एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा, शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया गया। बताया गया है कि मृतक नाजिम जलालाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर मलिक का चचेरा भाई था और रजिया नाजिम के भाई अलीम की पत्नी थी। परिजन हादसे की सूचना पर रोते बिलखते मुजफ्फरनगर पहुंच गये थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद उनको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया था।

Also Read This

हरियाणा की महिला से दुष्कर्म कर ठगने वाला तांत्रिक शहजाद मुठभेड़ में घायल

नई मंडी पुलिस ने शिकायत के 12 घंटे बाद आरोपी को दबोचा, पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर किया भागने का प्रयास मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तंत्र क्रिया के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर दुष्कर्म और ठगी करने वाले कथित तांत्रिक को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से झाड़-फूंक, तंत्र साधना और समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। वह भय और अंधविश्वास का लाभ उठाकर उनसे अवैध रूप से धन भी

Read More »

जातिगत आधार वाले विवादित बयान पर सपा नेता भाटी पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर में जाट महासभा की शिकायत के बाद एसएसपी हुए सख्त, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी को लेकर मुजफ्फरनगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जाट महासभा की ओर से दी गई तहरीर पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 356 के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद जिले सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में माहौल गरमा गया है और विभिन्न संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसे भी पढ़ें:  41 सभासदों की आवाज पर एई

Read More »

गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

हापुड़ में एक्सप्रेस वे पर नीलगाय से टकराई रामपुरी के अरविन्द त्यागी की बे्रजा कार, तीन घायल मुजफ्फरनगर। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–शहर में हर कदम लगे अवैध होर्डिंग और यूनीपोलपुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अमरोहा से मेरठ की ओर जा रही ब्रेजा कार माधापुर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी

Read More »