भ्रष्टाचार पर सख्तीः रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

एसडीएम खतौली डॉ. ललित कुमार ने दिनकरपुर लेखपाल अमित को किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील प्रशासन में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए उप जिलाधिकारी डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। दिनकरपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल अमित कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। लेखपाल पर आय एवं जाति प्रमाण पत्र जल्द जारी कराने के नाम पर 300 रुपये की मांग करने का आरोप है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और प्राथमिक जांच में मामला गंभीर पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  SIR में बढ़ता दबाव: 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत, बंगाल में 34 मौतों का दावा — सियासत तेज

बताया गया है कि एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा को एक ऑडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कथित रूप से ग्राम प्रधान बसधाड़ा और लेखपाल अमित कुमार के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रमाण पत्र जल्दी बनवाने के एवज में रुपये मांगने की बात कही गई। ऑडियो में बारकोड के माध्यम से भुगतान कराने का जिक्र भी सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने इसे राजस्व विभाग की छवि और गरिमा को प्रभावित करने वाला कृत्य माना।

प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत होने पर लेखपाल अमित कुमार के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी स्तर पर लापरवाही या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े प्रमाण पत्रों और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---हिंद मजदूर किसान समिति ने रामलला के लिए भेजा गुड़

तहसीलदार को सौंपी जांच, एक माह में मांगी रिपोर्ट

निलंबन आदेश के अनुसार, लेखपाल अमित कुमार को निलंबन अवधि के दौरान राजस्व निरीक्षक कार्यालय खतौली से संबद्ध किया गया है। उन्हें प्रतिदिन वहीं अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। मामले की विभागीय जांच के लिए तहसीलदार खतौली को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि सात दिन के भीतर आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, जबकि एक माह के अंदर जांच पूरी कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई जाए। गौरतलब है कि खतौली तहसील की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कड़े कदम उठा रहे हैं। इससे पहले भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों में एक अन्य लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से तहसील कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  SIR में बढ़ता दबाव: 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत, बंगाल में 34 मौतों का दावा — सियासत तेजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योगजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »