लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर। लेखपाल परीक्षा के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में किसी सिपाही द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से नकल कराई गई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच की गई।

पुलिस के अनुसार यह वीडियो दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज से संबंधित बताया गया था। वायरल सामग्री में कक्ष संख्या 23 को लेकर नकल कराने जैसा आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम परीक्षा केंद्र पहुंची और वहां ड्यूटी पर मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रवेक्षक से बातचीत की गई।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ पुलिस ने उतारी मुजफ्फरनगर के प्रधान की ‘काली फिल्म’

पुलिस ने  बताया कि केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य की मौजूदगी में कक्ष संख्या 23 में लगे कैमरों की फुटेज देखी गई। जांच के बाद पुलिस ने कहा कि परीक्षा केंद्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नकल कराता हुआ नहीं पाया गया।

पुलिस का कहना है कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर तैनात अधिकारियों के सामने किसी अभ्यर्थी ने नकल से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। केंद्र प्रवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के स्तर पर भी परीक्षा के दौरान ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई।

इसे भी पढ़ें:  बरवाला के जंगल में हाईटेंशन टावर से लटका मिला युवक का शव

प्रेस नोट के अनुसार, वायरल आरोप परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों द्वारा जानबूझकर परीक्षा केंद्र की छवि खराब करने के उद्देश्य से लगाए गए प्रतीत होते हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे परीक्षा केंद्र की CCTV फुटेज सुरक्षित रखी गई है।

पुलिस ने प्रसारित समाचार और वायरल आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यह मामला परीक्षा के सकुशल समापन के बाद का है। यानी परीक्षा संचालन के दौरान नकल कराने जैसी कोई पुष्टि जांच में नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक की ओर से भी थाना नई मंडी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि विद्यालय की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह मामला फैलाया गया।

पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश दबोचेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »