ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

ईओ सहित सभी अधिकारियों को त्यौहार के अवसर पर स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। आगामी 28 मई को ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल स्थित कार्यालय में शनिवार को अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह व पालिका अधिकारियों एवं सभासदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर पर्व के दौरान नगर में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस समीक्षा बैठक में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा विशेष रूप से कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों के उचित निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की विशेष टीमें तैनात की जाएं, ताकि अवशेषों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और नगर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो। खुले में कुर्बानी न करने दी जाये। प्रदेश सरकार, शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों पर अमल सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारी काम करें। उन्होंने सभासदों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे आमजन को खुले में कुर्बानी न करने, पशुओं के अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक करें।

इसे भी पढ़ें:  सीएम की सख्ती के बाद बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों पर कसा शिकंजा, डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नगर के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त संख्या में वाहन लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे लगातार सफाई व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगरवासियों को निर्बाध स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Valentine’s Day Murder-Suicide: नोएडा में कार के अंदर प्रेमिका की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली

नगर पालिका परिषद ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्या उत्पन्न होती है तो वे एई जलकल अनुज कुमार से मोबाइल नंबर 8860053096 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों के लिए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही से मोबाइल नंबर 6306263566 पर संपर्क किया जा सकता है। पालिका प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  ईडी की कार्रवाई से खुलने लगी गबन की परतें

बैठक में सभासद शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद शहजाद उर्फ चीकू, उमरदराज, सभासदपति नदीम, हसीब राणा, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार गोलियान, एसएफआई पलाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, एई जलकल अनुज कुमार, जेई जलकल जितेंद्र कुमार सहित समस्त सफाई नायक उपस्थित रहे।

Also Read This

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  आईएमए चेयरमैन डॉ. सुनील चौधरी को दिल्ली से आई खौफनाक कॉल!पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  सीएम की सख्ती के बाद बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों पर कसा शिकंजा, डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देशवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण

Read More »

संगठन विस्तार पर भाकियू (लोक शक्ति) का जोर, “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम सरधन में जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना तथा किसान हितों के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पदोन्नति दी गई। दिनेश कुमार को जिला मंत्री, प्रमोद सिंह को ग्राम अध्यक्ष (सरधन), अशोक शर्मा को ब्लॉक सचिव

Read More »

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »