एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवा और चश्मा वितरण, 24 रोगियों का फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 24, मई 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। अपै्रल माह के नेत्र शिविर में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में कुल 114 रोगियों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ ही आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। कैम्प में 24 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर स्वेच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  होली पर कर्मचारियों को राहत, 2 से 4 मार्च अवकाश

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस शिविर के माध्यम से पूर्व में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सेवा से लाभान्वित लोगों ने शिविर में मिली सुविधा, सेवा और व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उनके अंधेरे जीवन में रोशनी लौटी है। इनमें से कुछ रोगियों को एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल ने चश्मा और आवश्यक दवाइयां वितरित की। इनमें कई रोगी ऐसे थे, जिन्होंने एक आंख का ऑपरेशन कराने के बाद बेहतर सेवा और सुविधा के साथ ही उत्कृष्ट लाभ मिलने पर दूसरी आंख का ऑपरेशन भी शिविर के माध्यम से ही कराया।

इसे भी पढ़ें:  नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 28 जून, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल, एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, श्री शिवचरण दास गर्ग, श्री योगेन्द्र जैन, श्री सीए अजय अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ विद्यालय स्टाफ से रितु शर्मा, कविता रावल, पूजा शर्मा, वारिका, कामिनी, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश और विपिन जैन का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस्लाम की खातिर दूधली के ठाकुरों के सामने अड़े त्यागी

Also Read This

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  MAHASHIVRATRI-भगवान शिव का अभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाबआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली से भी

Read More »

गोकशी केस में वांछित 25 हजार का ईनामी आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में गोकशी के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गय्यूर पुत्र सज्जाद उर्फ सादा निवासी ग्राम सोहनचिड़ा, थाना नागल, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में

Read More »

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »