मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज में 1000 रुपये की मांग की गई। इस संबंध में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई।

इसे भी पढ़ें:  तितावी पुलिस ने संघर्ष मामले में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

किसान ने रास्ते के समाधान के लिए रुपये मांगने का लगाया आरोप

निलंबन आदेश में एक अन्य शिकायत का भी जिक्र है। ग्राम मोलाहेड़ी निवासी किसान असलम ने आरोप लगाया कि रास्ते से जुड़े मामले के समाधान के लिए उससे 5000 रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में भी ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कही।

इन शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले को हल्के में नहीं लिया। नायब तहसीलदार कुकड़ा से प्राथमिक जांच कराई गई। जांच के दौरान उपलब्ध कराई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी गई। आदेश के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि लेखपाल द्वारा सरकारी कार्य कराने के बदले धनराशि मांगे जाने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम

राजस्व विभाग की छवि को नुकसान मानते हुए कार्रवाई

उपजिलाधिकारी सदर के आदेश में कहा गया है कि इस तरह की शिकायतों से राजस्व विभाग की छवि को नुकसान पहुंचता है। आदेश में यह भी लिखा गया है कि आरोप उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं। इसी आधार पर लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में बिजेन्द्र कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, लेकिन उन्हें किसी अन्य रोजगार या व्यवसाय से जुड़ने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में उन्हें रजिस्ट्रार निरीक्षक कार्यालय, तहसील सदर से संबद्ध किया गया है।

तहसीलदार सदर करेंगे विभागीय जांच

मामले की विभागीय जांच के लिए तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश में जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आरोप पत्र तैयार कर आरोपी कर्मचारी को उपलब्ध कराया जाए और एक माह के भीतर जांच पूरी कर स्पष्ट मंतव्य सहित रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

इसे भी पढ़ें:  नारी सम्मान के समर्थन में भाजपा की जनआक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीण और किसान संगठनों के बीच यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि राजस्व विभाग से जुड़े कामों के लिए आम लोगों को अक्सर लेखपाल और तहसील स्तर पर ही जाना पड़ता है। ऐसे में अगर सरकारी काम के नाम पर धनराशि मांगी जाती है तो सीधा असर आम आदमी के भरोसे पर पड़ता है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  भाकियू का आंदोलन-एसएसपी कार्यालय का घेराव टला, अब डीएम ऑफिस पर पंचायतजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

UP में बिजली बिल पर राहत, 10% अतिरिक्त वसूली पर आयोग की रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। जून महीने के बिजली बिलों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के इस प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए साफ किया है कि अंतिम निर्णय से पहले उपभोक्ताओं के बिल में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं जोड़ा जाएगा। आयोग ने पावर कॉरपोरेशन से पूरे मामले में जवाब भी मांगा है। मामला Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge यानी FPPAS से जुड़ा है। UPPCL ने जून 2026 के लिए FPPAS के तहत 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली की तैयारी की थी। UPPCL की वेबसाइट पर भी जून 2026

Read More »