मुजफ्फरनगर। श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं भाजपा नेता पंकज महेश्वरी को आगामी 9 जून को आयोजित होने वाले संघ के 11वें वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर संघ परिवार के अमन तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का 11वां वार्षिक उत्सव 9 जून की रात्रि में शहर स्थित सनातन धर्म सभा भवन में भजन संध्या के रूप में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक भगवान श्री बालाजी के भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा श्रद्धालुजन भक्ति रस का आनंद लेंगे। उन्होंने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के अमन तायल, सभासद नवनीत गुप्ता, पंकज महेश्वरी, हरीश गुप्ता, हिमांशु गोयल, विकास वर्मा, नीरज शर्मा सहित सभी सेवादार उपस्थित रहे।






