ऑनलाइन गेमिंग के विवाद में बेटे ने पिता और बहन की ली जान, मां गंभीर

बंगलूरू- कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक सेकेंड ईयर पीयू छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता और बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग को लेकर परिवार में विवाद की आशंका की जांच कर रही है।
कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सेकेंड ईयर प्री-यूनिवर्सिटी छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता और बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी छात्र ने खुद की गर्दन पर भी चाकू से हमला कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर घर में विवाद होने की बात सामने आ रही है, हालांकि असली वजह की जांच अभी जारी है।न गेमिंग को लेकर घर में तनाव चल रहा था? पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात को गंगावती तालुक के होसा अयोध्या गांव में हुई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय वेंकटनायडू और उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रगति के रूप में हुई है। वेंकटनायडू पेशे से रसोइया थे। घायल मां सौजन्या का इलाज बल्लारी के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या छात्र के अत्यधिक ऑनलाइन गेम खेलने का परिवार विरोध कर रहा था और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। हालांकि पुलिस ने कहा है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

इसे भी पढ़ें:  पदक विजेता पावर लिफ्टर की पांच गोली मारकर हत्या

 

Also Read This

ट्यूबवैल ऑटोमेशन में बड़ा खेलः वर्क ऑर्डर के बाद भी रूकावट

जलकल विभाग में पुरानी और नई फर्म के बीच फंसे सहायक अभियंता अनुज कुमार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल   पुरानी फर्म से 20 लाख का नया सॉफ्टवेयर लगवाया, नई फर्म के वर्क ऑर्डर में फंसाया शर्त का पेंच मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी को व्यवस्था और नियमों पर इस कदर हावी कर रहे हैं कि शासन से लेकर प्रशासन तक भी हैरान है। ताजा मामला जलकल विभाग में शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल के ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के नए टैण्डर का है। करीब चार साल बाद इसके लिए खुली निविदा पालिका प्रशासन ने कराई तो पूरी अव्यवस्था की पोल खुलती नजर आ

Read More »

ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेराष् अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25.33 किलोग्राम डोडा, एक स्विफ्ट कार और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। एसपी देहात अक्षय संजय महादिक ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं

Read More »