मंत्री कपिल देव के आग्रह पर वंदे भारत ट्रेन का वाराणसी तक विस्तार

मुजफ्फरनगर। मेरठ से लखनऊ तक संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने श्री अयोध्या धाम व वाराणसी तक विस्तारीकरण कर दिया है। इसके साथ ही हापुड़ में दो मिटन का स्टोपेज दिया गया है। यह विस्तारीकरण सदर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आग्रह पर हुआ है। इससे मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली सहित अन्य आसपास के जिले के लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा।

प्रदेश सरकार में मंत्री और मुजफ्फरनगर सदर सीट के विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली, हापुड़, बागपत, बुदंलशहर के लोगों को श्री अयोध्या धाम व वाराणसी की धार्मिक यात्रा करने के लिए परेशानी का सफर करना पड़ता है। श्री अयोध्या धाम व वाराणसी जाने वाले श्रद्धांलुओं के लिए रेलवे की ओर से सौगात मिली है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-11 माह से निलम्बित लिपिक मनोज की पत्रावली गायब


प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा गत माह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिख कर मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली गाड़ी संख्या 22489/22490 वन्दे भारत एक्सप्रेस का विस्तारीकरण श्री अयोध्या धाम को जोड़ते हुए वाराणसी तक करने का आग्रह किया था। कपिल देव अग्रवाल के पत्र का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने इसके लिए बड़ा ऐलान किया है। जल्द ही रेलगाड़ी के विस्तार की समय सारिणी रेलवे द्वारा जारी कर दी जायेगी। इससे मुजफ्फरनगर के भक्तों और यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि अब मेरठ से सीधे अयोध्या व वाराणसी पहुंचा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जुटेंगे अंतराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी

मंत्री कपिल देव ने बताया कि रेल मंत्री ने विस्तारीकरण को स्वीकृति प्रदान करते हुए अपना पत्र जारी किया। अब ये रेल मेरठ से चलकर श्री अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी तक जाएगी। नई समय सारणी जल्द ही जारी की जाएगी। कपिल देव ने रेल मंत्री का आभार प्रकट करते हुए बताया की अब तक जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़ के यात्रियों को श्री अयोध्या धाम व वाराणसी तक जाने के लिए दिल्ली से रेल की सुविधा लेनी पडती थी। वन्दे भारत का 2 मिनट का स्टाप जनपद हापुड़ में भी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  इकोनामिक कारिडोर पर भाज्जू कट लेकर रहेंगे किसानः नरेश टिकैतजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »