अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद अमेठी से एक बड़ा मामला सामने आया है। अमेठी की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में नहीं मिलने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनका नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है।

जानकारी के अनुसार स्मृति ईरानी ने गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मेदन मवई गांव में भूमि खरीदी थी। इसके बाद यहां आवास निर्माण और गृह प्रवेश के बाद उनका नाम स्थानीय स्तर पर मतदाता सूची में दर्ज हुआ था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इसी क्षेत्र के बूथ पर मतदान भी किया था। ऐसे में पंचायत चुनाव की अंतिम सूची में नाम नहीं दिखने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भोजपुरी अभिनेता व गोर्खपुर के सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी, आरोपी ने अपना नाम-पता कहा

बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अलग प्रक्रिया और आवेदन की जरूरत होती है। अब प्रशासन यह जांच कर रहा है कि पंचायत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से जुड़ा आवेदन जमा हुआ था या नहीं। यदि आवेदन और जरूरी अभिलेख नियमानुसार पाए जाते हैं तो नाम शामिल कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भाजपा नेता की सोते वक्त गोली मारकर हत्या, माथे में मारी गई गोली — घर में थे 10 लोग, किसी को भनक तक नहीं लगी

भाजपा नेताओं की ओर से कहा गया है कि विधानसभा मतदाता सूची में स्मृति ईरानी का नाम मौजूद है और पंचायत सूची में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज संबंधित स्तर पर दिए गए थे। वहीं प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच और आवश्यक संशोधन की बात कही है।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी अंतिम मतदाता सूची में इस बार बड़े स्तर पर संशोधन हुआ है। प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 12 करोड़ 58 लाख से अधिक बताई जा रही है। विशेष पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं को जोड़ा गया, जबकि मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और अपात्र नामों को सूची से हटाया गया।

इसे भी पढ़ें:  बरेली जंक्शन GRP थाने में फायरिंग: इंस्पेक्टर और सिपाही घायल, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

फिलहाल स्मृति ईरानी का नाम पंचायत मतदाता सूची में न मिलने का मामला अमेठी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी कि नाम तकनीकी कारणों से छूटा या आवेदन प्रक्रिया में कोई कमी रह गई।

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »