मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।

परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गणेशधाम में साधुसंतो को कंबल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने संयुक्त रूप से छबील तथा शीतल पेय वितरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अंकुर दुआ भी मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, गर्मी के दौरान करीब एक हजार राहगीरों, आसपास के प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों और श्री कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यों ने छबील में शीतल पेय ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना तहसील में युवक का शव मिलने से सनसनी

इस दौरान सुरेंद्र गुप्ता, श्यामलाल बंसल, कमल गोयल, अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग, एडवोकेट आरके मलिक, लोकेश चंद्रा, गिरीश अग्रवाल, संजीव, मौ. आलम, विक्रांत, आरके गोयल, राजेश वर्मा, संजय अरोरा और विजयशंकर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article