शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के रूप में हुई है। पुलिस के सुत्रों अनुसार, टी नरसीपुरा तालुक के हालेकेम्पय्यानहुंडी गांव में इस परिवार ने अपने घर पर जहर खा लिया। रक्षिता की शादी अगले ही दिन होनी तय थी, लेकिन इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह परिवार पिछले कुछ दिनों से गहरे मानसिक तनाव में था। इस तनाव की वजह उसी गांव का रहने वाला उल्लास गौड़ा नाम का एक व्यक्ति बताया जा रहा है। आरोप है कि उल्लास रक्षिता से शादी करना चाहता था। जब रक्षिता का रिश्ता किसी दूसरे व्यक्ति से तय हो गया, तो उल्लास ने उसे और उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस को जानकारी मिली है कि उल्लास ने रक्षिता के बारे में गलत बातें फैलाईं। उसने रक्षिता के मंगेतर को कुछ मैसेज और तस्वीरें भी भेजीं। उसका मकसद इस शादी को रोकना और रिश्ते को खराब करना था। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में उल्लास गौड़ा को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। फिलहाल टी नरसीपुरा पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी सुसाइड नोट और मोबाइल फोन जैसे डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें:  लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  सेल्स टैक्स में ब्लैकमेलिंग कांड-गोपनीय डेटा की चोरी कर मांगे 50 लाख इस अवसर पर उन्होंने

Read More »

आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: 

Read More »