पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदर्शन पर विवाद, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

महामंत्री द्वारा हड़ताल नोटिस के तुरंत बाद टाउनहाल में धरना शुरू, अध्यक्ष बोले- बातचीत जारी थी, कर्मचारियों को भ्रमित कर किया गया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदर्शन और हड़ताल के नोटिस के तत्काल बाद ही धरना देने को लेकर संघ के भीतर ही मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने बिना उनकी सहमति और अनुमति के धरना शुरू किए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे महामंत्री मिलन कुमार द्वारा कर्मचारियों को भ्रमित करने और संगठन में फूट डालने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप से एक दौर की वार्ता हो चुकी थी, दूसरी वार्ता का समय निर्धारित था और समाधान का आश्वासन दिया गया था। इससे पहले ही अचानक किसी इशारे पर महामंत्री ने कुछ कर्मचारियों को भड़काकर प्रदर्शन कराया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विद्युत विभाग की वर्कशाॅप में भयंकर अग्निकांड

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन कुमार ने मंगलवार सुबह अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से टाउनहाल स्थित कार्यालय में भेंट की, इस दौरान संघ अध्यक्ष नीरज बिडला भी मौजूद रहे। बाद में मिलन कुमार ने ईओ को हड़ताल का नोटिस सौंपते हुए कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इसमें कहा गया कि 22 जून की शाम तक समस्याओं पर विचार नहीं किया गया तो 23 जून की सुबह से हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया जायेगा, लेकिन अचानक ही दोपहर में वह कर्मचारियों के साथ टाउनहाल परिसर में धरने पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः डंपर में घुसी अर्टिगा, मासूम बालक सहित दो की मौत

इस बीच संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप से पहले ही वार्ता हो चुकी थी और दूसरी बैठक का समय भी निर्धारित था। उन्होंने बताया कि सुबह उनकी अधिशासी अधिकारी पवन से भी मुलाकात के दौरान बातचीत हुई थी, जिसमें समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता के माध्यम से रास्ता निकालने का आश्वासन मिला था। संघ अध्यक्ष ने कहा कि हड़ताल नोटिस में 23 जून से आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद अचानक धरना शुरू करना समझ से परे है। उनका आरोप है कि हड़ताल नोटिस भी उनके हस्ताक्षर और परामर्श के बिना दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित सर्वाेपरि हैं, लेकिन अनैतिक दबाव बनाने के लिए कर्मचारियों को बरगलाने की नीति स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना आशीर्वाद समारोह

वहीं महामंत्री मिलन कुमार की ओर से दिए गए हड़ताल नोटिस में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका प्रशासन ने वाहनों का संचालन निजी कंपनी को सौंप दिया है, जिससे वर्षों से कार्यरत ड्राइवरों के रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है। नोटिस में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान, बकाया वेतन, समय पर वेतन वितरण तथा वेतन वृद्धि की मांग भी उठाई गई है। संघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 23 जून से वाहन संचालन ठप कर दिया जाएगा। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी गई है।

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराज इस अवसर पर उन्होंने

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »

आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: 

Read More »