हिंदू बस्ती में दूसरे समुदाय को मकान बेचने का विरोध, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

हिंदू संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। शहर के थाना खालापार क्षेत्र स्थित दक्षिणी कृष्णापुरी में एक मकान दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचे जाने की आशंका को लेकर स्थानीय निवासियों और हिंदू संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। समिति पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई तथा मामले में हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि मकान का विक्रय दूसरे समुदाय के व्यक्ति को किया गया तो क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक मौत के बाद चेयरमैन जहीर ने बिछाया सुरक्षा का जाल

हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र पंवार उर्फ साधु तथा वार्ड सभासद एवं भाजपा नेता राजीव शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को सौंपते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि दक्षिणी कृष्णापुरी क्षेत्र मुख्य रूप से हिंदू आबादी वाला मोहल्ला है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मोहल्ले के निवासी अर्पित जैन और अंकित जैन अपने मकान को दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्तियों के यहां संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना रहता है, जिसका मोहल्लावासियों ने पूर्व में विरोध किया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर छापा: जीवन दाता हॉस्पिटल सील, अपेक्स को कारण बताओ नोटिस

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोहल्ले की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना को बनाए रखने के लिए संबंधित मकान का विक्रय किसी हिंदू व्यक्ति को ही किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सक्षम अधिकारियों को निर्देशित कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन और स्थानीय निवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित निर्णय लेने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में पुलिस छापेमारी से हड़कंप: एक घर से 2 करोड़ नकद और 62 किलो चांदी बरामद

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को नियमानुसार जांच एवं विचारार्थ संबंधित स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन के दौरान सभासद राजीव शर्मा और नरेन्द्र पंवार के साथ क्षेत्र के नागरिकों में भूदेश मित्तल, मनीष धीमान, सुरेन्द्र कुमार, )षण गर्ग, नारायण कौशिक, सुरतपाल सिंह, संजय जैन, अंकित तोमर, आयुष शर्मा, राजकुमार वर्मा, सुभाष चंद गर्ग, देशपाल शर्मा, पुलकित जैन, उमेश कुमार, प्रवीण कुमार, पराग वर्मा, प्रदीप, विवेक, संदीप और प्रशांत शर्मा आदि शामिल रहे।

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर

Read More »