बुढ़ाना में ओवरलोड ट्रक बड़े नाले में गिरा, बड़ा हादसा टला

बुढ़ाना के महावीर चैक के पास देर रात हुआ हादसाय पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सामान से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बड़े नाले में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

जनपद के बुढ़ाना कस्बे में महावीर चैक के समीप गुरुवार देर रात एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बड़े नाले में जा गिरा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय घटनास्थल के आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक भारी मात्रा में सामान लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अचानक सड़क से उतरकर बड़े नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

इसे भी पढ़ें:  District Bar Association Muzaffarnagar के राउंड 12 में बड़ा उलटफेर! अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर लगाकर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित कराया, जिससे आवागमन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि महावीर चैक के पास यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी इसी स्थान पर एक ट्रक नाले में गिर चुका है, जिससे वाहन स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेतक बोर्ड तथा अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस की निगरानी में क्रेन की सहायता से ट्रक को नाले से बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली थी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश दस बदमाश गिरफ्तार

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  District Bar Association Muzaffarnagar के राउंड 12 में बड़ा उलटफेर! अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्करहादसे में चार लोगों की

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  अश्लील वीडियो अपलोड करने में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्जहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  चकबंदी में भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू में आक्रोश, ब्लॉक मुख्यालय पर

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »