पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा गिरने और निर्माण कार्य में लगी मशीनों के भड़कने के कारण मजदूरों में भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ अधिकारी निकल चुके हैं। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के तहत गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग फेल होने से स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के 38 नंबर पिलर के पास यह हादसा हुआ। अचानक सेंटरिंग ढहने से स्लैब नीचे गिर पड़ा और उसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।

टाउनहाल में धरना समाप्तः पालिका कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बनी सहमति
आउटसोर्स वाहन चालकों के समायोजन समेत पांच मांगों पर बनी सहमति, नई कंपनी में काम नहीं करेंगे चालक





