बारिश के बीच सदर तहसील में गरजे किसान, अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने विभिन्न विभागों पर उत्पीड़न और रिश्वतखोरी के लगाए आरोप

मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही बारिश भी किसानों के बढ़ते आक्रोश को नहीं रोक सकी। मुजफ्फरनगर की सदर तहसील बुधवार को उस समय आंदोलन का केंद्र बन गई, जब भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान तहसील परिसर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बरामदे में डेरा डालते हुए चेतावनी दी कि जब तक भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

जनपद की सदर तहसील में बुधवार को लगातार हो रही बारिश के बीच भारतीय किसान यूनियन ने जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी के नेतृत्व में विशाल किसान पंचायत एवं अनिश्चितकालीन धरने का आयोजन किया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बरामदे में धरना शुरू कर दिया। किसानों ने सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार और किसानों की उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौकशों से मुठभेड़-तीन दबोचे, दो बदमाश गोली लगने से घायल

किसान पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि तहसील प्रशासन सहित कई सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने बिजली विभाग पर उपभोक्ताओं और किसानों के आर्थिक शोषण, पुलिस विभाग पर तानाशाही रवैया अपनाने, प्रदूषण विभाग पर मनमानी तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पर बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि किसानों, मजदूरों, पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।

इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से की क्षमा याचनाए.. कभी नाजायज फायदा नहीं उठाउंगा

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय किसान यूनियन का यह आंदोलन प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि अनिश्चितकालीन है। जब तक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी किसानों एवं आम लोगों का उत्पीड़न बंद नहीं करेंगे तथा उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना और संघर्ष जारी रहेगा। धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन से विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल कार्रवाई, किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा सरकारी कार्यालयों में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसान पंचायत और धरने में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों किसान, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बारिश के बावजूद किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध लगातार जारी रखा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के नम्बर से युवती परेशान, करेगी पुलिस से शिकायत

Also Read This

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौकशों से मुठभेड़-तीन दबोचे, दो बदमाश गोली लगने से घायलपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौकशों से मुठभेड़-तीन दबोचे, दो बदमाश गोली लगने से घायलवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं के लिए

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली: विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाई साइबर सुरक्षापुलिस के

Read More »