छोटा रझवाया के पास डायल-112 पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर ईख के खेत में पलट गया। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।

मंसूरपुर में डायल-112 वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में छोटा रझवाया के पास थाना सिखेड़ा की डायल-112 पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर ईख के खेत में पलट गई। राहत की बात रही कि वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और वाहन सड़क से उतरकर खेत में पलट गया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली जैन पाठशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अतिशय जैन प्रथम

हादसे की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और वाहन को खेत से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। वाहन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ब्रेक फेल होने की वास्तविक वजह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार
Share This Article