गुरु रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्पः ममता अग्रवाल

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी पहुंचकर लोगों के साथ दीप जलाए

रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, 65 दीप जलाकर किया गुरु वंदन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूज्य संत गुरु रविदास महाराज की आगामी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को खादरवाला स्थित रविदास मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री एवं केशव मंडल प्रभारी ममता अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 65 दीप प्रज्वलित कर संत गुरु रविदास महाराज की पूजा-अर्चना की तथा उनके बताए समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब दिव्य की पहल-20 सितंबर को घुटनों के दर्द और हड्डियों की जांच का निःशुल्क शिविर

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कार्यक्रम में पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर गुरु रविदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है, जिसे आत्मसात करना समय की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, भू-माफियाओं पर बड़ा वार

भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने कहा कि पूज्य संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समरसता, समानता और मानव सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए आपसी सद्भाव और एकता को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुरु रविदास महाराज के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लेते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA--सरकार ने खोला खजाना, निकायों में हुई धनवर्षा
Share This Article