सहारनपुर । भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय सचिव अवि छाबड़ा द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान भोले के भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
बता दे कि अवि छाबड़ा पिछले कई वर्षों से निरंतर समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सहायता करना तथा मानव सेवा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और समाजहित में निरंतर कार्य करते रहना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
उनके साथ वंदना चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला महिला प्रकोष्ठ, पुलकित सिडाना राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, साहिल शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक युवा प्रकोष्ठ, शांति तोमर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शौकत प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ , निशु गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राकेश चौधरी प्रदेश सचिव सुरेंद्र कौर, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर, समाज सेवक वीरेंदर तोमर, संजय सैनी जिला सचिव, आशा रानी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, दिव्या शर्मा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पुष्पा लंबा प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ भी अपना योगदान दे रहे हैं
