शिवसेना के कर्मठ कार्यकर्ता शैलेन्द्र शर्मा का ट्रेन से गिरकर निधन

32 वर्षों से संगठन से जुड़े थे शैलेन्द्र शर्मा, अविवाहित रहकर समर्पित भाव से करते रहे संगठन का कार्य, निधन से शिवसेना में शोक

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता शैलेन्द्र शर्मा का दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में ट्रेन से गिरने के कारण दुखद निधन हो गया। बताया गया कि शैलेन्द्र शर्मा दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में रह रहे अपने बड़े भाई सुरेश शर्मा से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान शाहदरा स्टेशन से आगे यमुना पुल के पास वह चलती ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दुकान के विवाद में तनाव, पीड़ित ने दी पलायन की धमकी

शैलेन्द्र शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही शिवसेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, नरेंद्र ठाकुर, संजीव वर्मा, उज्ज्वल पंडित, अभिषेक शर्मा, संजय चौधरी, प्रभात रावत, प्रदीप जैन, ललित रुहेला, राजन वर्मा, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, अमित शर्मा सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे। ललित मोहन ने बताया कि शैलेन्द्र शर्मा पिछले करीब 32 वर्षों से शिवसेना और क्रांतिसेना से जुड़े हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए व बोनस

उन्होंने अपना जीवन संगठन के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था और अविवाहित रहकर लगातार संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि शैलेन्द्र शर्मा का संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उनकी कमी संगठन को लंबे समय तक खलेगी। शैलेन्द्र शर्मा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगम बोध घाट पर किया जाएगा। उनके निधन की खबर से शिवसेना कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित
Share This Article