जिला वाल्मीकि सभा के इतिहास में प्रथम बार महिला जिलाध्यक्ष बनी श्रीमति नीलम कल्याण

सहारनपुर । जिला वाल्मीकि सभा के इतिहास में प्रथम बार महिला जिलाध्यक्ष बनी। नीलम कल्याण पत्नी महिपाल वाल्मीकि विजयी निर्वाचित हुई है। समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक मंत्री अजय बिरला ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम कल्याण को उनके विजयी होने की शुभकामनाएं दी।

बता दे कि जिला वाल्मीकि सभा के चुनाव वर्ष 2026 में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन सूद और विश्वास कागड़ा के साथ- साथ वरदान घावरी एवं वीरांगना नीलम कल्याण पत्नी वीर महीपाल सिंह वाल्मीकि सदस्य एसटी/ एस सी आयोग उ प्र सरकार ने भी ‘जिलाध्यक्ष’ पद पर प्रत्याशी के रुप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। सोमवार को चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें नीलम कल्याण को 18004, वरदान घावरी को 14115, बृजमोहन सूद को 10430, विश्वास कांगड़ा को 7002 को मत मिले। जिसमें वीरांगना नीलम कल्याण अपने प्रतिद्वंदी से 3889 अधिक मत प्राप्त कर विजयी रही। जिला वाल्मीकि सभा की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष नीलम कल्याण ने कहा कि समाज हित में रुके हुए कार्यों और रेलवे स्टेशन भगवान वाल्मीकि जी मन्दिर के सौन्दर्यकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का काम करेगी। भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक संचालक और यूँआरएमयूँ यूनियन अम्बाला मण्डल के संगठन मंत्री अजय बिरला ने जिला वाल्मीकि सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम कल्याण को उनके विजयी होने पर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वो समाज को मजबूत बनाने का काम करेगी तथा समाज के किसी भी व्यक्ति की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण करने का काम करेगी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम कल्याण का माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम कल्याण ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको मिली है, उस पर वो पूरी तरह से खरा उतरने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें:  अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश बने सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर के सचिव
Share This Article