शैलेन्द्र शर्मा की आत्मा शांति के लिए क्रांतिसेना-शिवसेना कार्यालय पर हवन-पूजन

ललित मोहन शर्मा ने बताया कि विगत दिनों दिल्ली जाते समय ट्रेन से गिरने के कारण शाहदरा के पास शैलेन्द्र शर्मा का निधन हो गया था

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना-शिवसेना के दिवंगत कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा की आत्मा की शांति के लिए रविवार को प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हवन-पूजन एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। पंडित दीपक मिश्रा ने विधि-विधान से गायत्री मंत्रों के जाप के साथ हवन एवं शांति पाठ संपन्न कराया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

इस अवसर पर शिवसेना के वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा की उपस्थिति में मंडल प्रमुख शरद कपूर, क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, उपाध्यक्ष मांगतराम सोनकर, सोनू कश्यप, शशि कुमार, अभिषेक सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।

ललित मोहन शर्मा ने बताया कि विगत दिनों दिल्ली जाते समय ट्रेन से गिरने के कारण शाहदरा के पास शैलेन्द्र शर्मा का निधन हो गया था। कार्यकर्ताओं ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत कार्यालय प्रभारी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भड़के कर्मी, सीएमओ-सीएमएस का घेराव, हंगामा
Share This Article