छपार दुष्कर्म कांड में पीड़ित के साथ पूरा न्याय होगाः अनिल कुमार

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने गांव छपरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से की भेंट, थाना प्रभारी को मौके पर तलब कर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुजफ्फरनगर। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रविवार को गांव छपरा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने छपार दुष्कर्म कांड में पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाने के साथ मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए मौके पर ही थाना प्रभारी को तलब किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पीड़ित के साथ पूरा न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी एक नाबालिग किशोरी के मंदिर जाने के दौरान बहलाकर घर ले जाने के बाद गैर सम्प्रदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी पकड़ा गया है। इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है, लोगों में आक्रोश है तो हिंदूवादी संगठनों ने भी रोष जताया है। ऐसे में गांव जाने से पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि उनकी विधानसभा पुरकाजी क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना बेहद दुखद है, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति पर प्रशासन काम कर रहा है। पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में ऐसी कार्यवाही की जायेगी जो ऐसी मानसिकता के लोगों के खिलाफ नजीर बनेगी। किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जायेगा। निष्पक्ष और कठोर जांच के लिए हमने अधिकारियों से बात की है। बहन बेटियों की आबरू से खिलवाड़ करने वाले समाज में बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर अग्निवीर भर्ती में बिजनौर के 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़

सरकार बेहद गंभीर, अपराधियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शनः संजीव बालियान

इसी के साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजीव बालियान ने इस घटना पर मीडिया से बातचीत में कहा कि जनपद में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की ये दूसरी घटना है, पहले शहर में भी इसी तरह का मामला सामना आया है, हम यही मांग करते हैं कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। ऐसे किसी भी मामले में पुलिस और प्रशासन बेहद सख्त कार्यवाही कर रहा है, हर मामले में अपराधियों पर जितनी भी सख्ती हो सकती है, की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी ऐसे अपराधों का न रूकना चिंता का विषय है, सरकार ऐसे मामलों को लेकर बेहद गंभीर है और प्रशासन भी त्वरित कार्यवाही करने से पीछा नहीं हट रहा है। हम यही मांग करते हैं कि अपराधियों के खिलाफ गंभीर एक्शन लिया जाये।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
Share This Article