किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने दिया धरना

सहारनपुर । भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी अनिल महला के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया ।

भारतीय किसान संघ प्रांत संगठन मन्त्री सुनील ने कहा कि बढ़ती महंगाई व खेती की लागत को देखते हुये भाकिस मांग करता है कि भारतीय किसान संघ के प्रस्ताव पर ही पहले से ही जो किसान सम्मान निधि 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रूपये की जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। भाकिस जिलाध्यक्ष चौधरी अनिल महला ने कहा कि रोज-रोज विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर किसानों की बहुमूल्य जमीन अधिग्रहण की जा रही है, जबकि जमीन का सर्किल रेट बहुत कम है व बाजार भाव अधिक है, उसी सर्किल रेट पर जमीन अधिग्रहण होने पर किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मांग करते हुए कहा कि किसानों की जमीन का सर्किल रेट बाजार भाव के बराबर बढ़ाकर ही जमीन अधिग्रहण की जाये नही तो किसान संघ आन्दोलन करने को बाध्य होगा। भाकिस के जिला सह मन्त्री परिक्षित लाखनौर ने कहा कि बजाज शुगर मिल लगातार किसानों का सैंकडो करोड रूपया रोके हुये है। बकाया गन्ना भुगतान तुरन्त कराया जाये व बजाज शुगर मिल मालिक पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भारतीय किसान संघ की सभी मांगों को नहीं माना गया तो किसान संघ आन्दोलन को बाध्य होगा। इस दोरान मोनू सैनी, देवेन्द्र प्रधान, राजकुमार, दीपक त्यागी, बिट्टू चौधरी रामपुर, संजय , अमरीश राणा, धर्मपाल, रणवीर राठौर, विशाल शर्मा, मोहित मास्टर, अरविन्द, काला राणा, चरण सिहं प्रधान , ठाकुर राजपाल आदि रहे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भव्य होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, डीएम ने सौंपी जिम्मेदारियां
Share This Article